पुलिस और प्रशासन सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए लगातार लोगों से आह्वान करती है इसके उलट बड़े शहरों की तर्ज पर विदिशा में भी कुछ असामाजिक प्रवृत्ति वाले युवक कार का गेट खुलकर उसके ऊपर खड़े होकर स्टंट करते दिखाई दिए। बुधवार रात 9 बजे के लगभग बस स्टैंड से विवेकानंद चौराहे की तरफ एक काले रंग की भाजपा के झंडे लगी कार आते दिखाई दे रही है।