खंडवा जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मिशन अमृत संचय के तहत पानी बचाने की अपील अब गांव-गांव असर दिखा रही है। ताज़ा उदाहरण खालवा विकासखंड के ग्राम पंचायत रायपुर का है, जहां ग्रामीणों ने किसी का इंतजार नहीं किया—खुद ही कंधे से बोरा उठाया, और पाटाखाली नाले पर श्रमदान कर शानदार बोरी बंधान खड़ा कर दिया। गुरुवार दोपहर 2 बजे की घटना