कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में लिया अधिकारियो की समीक्षा बैठक,अधिकारियो को दिया कड़े निर्देश
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने केन्द्र तथा राज्य शासन की योजनाओं और उनके प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कबीरधाम जिले के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, नवीन सिंचाई योजना, रोजगार और उद्यमिता विकास पर विशेष जोर दिया।