सिमरी: एकौना गांव में जलजमाव से SDM और BDO की गाड़ियां तैरकर पहुंची, समस्या से निजात की मांग अब तक लंबित
Simri, Buxar | Jan 11, 2026 सिमरी प्रखंड के एकौना गांव में सड़क पर लगातार हो रहे जलजमाव से ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण गांव की मुख्य सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे इसी गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।