नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने 3 किलो 65 ग्राम नाजायज चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह एवं एसएसबी के संयुक्त टीम ने आईसीपी के पास धीरेंद्र पंडित केसी पुत्र भुवन बहादुर केसी निवासी पियूठान नगर पालिका वार्ड नंबर 10 राष्ट्र नेपाल को 3 किलो 65 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के संबंध में धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया।