आगरा: ईदगाह चौराहा से गोली मारकर बहन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचा व खोखा कारतूस
Agra, Agra | Feb 11, 2026 रुपये व जेवर के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त रवि कुशवाह उर्फ हरी सिंह को थाना शाहगंज पुलिस ने ईदगाह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर डबल फाटक के पास मैदान से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुराने लेन-देन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया था।