गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में हसिया पर गिरने से युवती का गला कटा, इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या की चर्चा
पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में हत्या की चर्चा हो रही है।वही परिजन इसको हादसा बता रहे है।घटना के बाद मेडिकल कॉलेज पहुची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है।कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।