धोरैया: पिपरा मोड गांव में आग लगने से एक घर जला, हज़ारों की संपत्ति जलकर राख
Dhuraiya, Banka | Oct 27, 2025 करहरिया पंचायत के पिपरा मोड़ गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे राजद नेता पप्पू यादव ने बताया कि अगलगी की घटना में सुशीला देवी पति प्रमोद चौधरी का घर जल गया। जिससे घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित ने सीओ से मुआवजा राशि की मांग की है।