गोपालगंज: शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर यातायात डीएसपी ने चलाया अभियान, सड़क पर बाइक व कार चलाने वालों की निकाली हवा
शहर के कलेक्ट्रेट रोड में नो पार्किंग स्थल पर बाइक व कार खड़ी कर यातायात को बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात डीएसपी मिश्रा सोमेश ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस सड़क पर खड़ी बाइक व कार पर जुर्माना करने के साथ ही हवा भी निकली गई। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है