करारिया थाने के अहमदानगर मे किशोर की डूबनेे से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गांव मे रहने वाले 17 वर्षीय दीपक अहिरवार बुधवार को तालाब में नहाने गए थे, उसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह डूब गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दोपहर पीएम कराया गया।