कानपुर: काशीराम अस्पताल में दर्द से कराहते मरीज, सुबह के बाद अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते
मंगलवार 12:00 बजे अनूप राजपूत ने बताया कि,13 जनवरी को सिरोसिस की बीमारी के चलते उनका पैर का ऑपरेशन काशीराम अस्पताल में हुआ था। तब से वह अस्पताल में भर्ती है। उनका कहना है कि डॉक्टर सिर्फ एक बार सुबह राउंड लेने आते हैं। दिन में अचानक दर्द होने पर उनकी पत्नी काउंटर पर जाती है, तो कई बार काउंटर पर भी कोई नहीं मिलता है। इस कारण वह दर्द से कराहते रहते हैं।