छिबरामऊ: सराय गुजरमल के एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर किया घायल, गंभीर हालत में किया गया रेफर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय गुजरमल का रहने वाला एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार की दोपहर 1:30 बजे सराय गुजरमल निवासी विशाल शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।