एटा: नामजद आरोपी द्वारा पीड़ित की लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर डालने को लेकर मामला हुआ दर्ज
Etah, Etah | May 22, 2024 थाना सकीट में नामजद आरोपी द्वारा पीड़ित की लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर डालने और छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा करीमपुर के रहने वाले रमन दिवाकर पुत्र रामेश्वर के खिलाफ दर्ज हुआ है