सिमरिया में आज बेटियों के सम्मान में युवाओं ने हुंकार भरी है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा हाल ही में महिलाओं और बेटियों के विरुद्ध दी गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सर्व समाज में भारी आक्रोश है। इसी विरोध में युवा समाजसेवी अंकित पाठक के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिमरिया थाना स्थित तिगड्डा पर विधायक का पुतला दहन किया।