मंझवारी गांव में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पांचवे वर्ष भी इस आयोजन को रविवार की सुबह 11 बजे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया।