नई सराय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बरखेड़ा गोंड गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि, वाहनों के टकराने की आवाज दूर तक सुनी गई। वहीं दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।