छौड़ाही: शनिवार शाम छौराही के दो पंचायतों में तीन व्यक्तियों को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे में छौराही प्रखंड के दो पंचायत में तीन व्यक्तियों के पास से 10 लीटर महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार,भेजा जा रहा जेल।जिसकी जानकारी देते हुए छौराही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया पांसाला गांव से कालेश्वर चौधरी, रामचंद्र सहनी और झाराही से श्याम पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।