चिड़ावा: सुलताना क्षेत्र में सर्दी के मौसम में धूं-धूं कर जलता ट्रांसफार्मर, चिड़ावा से पहुंची फायर टीम ने पाया आग पर काबू
झुंझुनूं जिले के सुलताना क्षेत्र के गांव अमरपुरा में शनिवार एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायर प्रभारी दीपक जांगिड़ को जैसे ही आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने तुरंत फायर फाइटिंग टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। अभियान के लिए भेजी गई टीम में ड्राइवर नरेश राव, फायरमैन विकास लमोरिया सहित अन्य शामिल रहे।