अमरोहा: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सांसद दानिश अली ने कहा- BJP ने लोकतंत्र पर दिनदहाड़े डकैती डाली थी
Amroha, Amroha | Feb 22, 2024 अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने दिनदहाड़े इस देश के लोकतंत्र पर डकैती डाली थी। ये तो बानगी है, लोकतंत्र पर ऐसी डकैती लगातार पड़ रही है, ये तो कैमरे में कैद हो गई इसलिए पकड़े गए। जनता को जागरुक होना पड़ेगा, इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलट से चुनाव हो।