अमरोहा: यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू, अमरोहा प्रशासन अलर्ट व परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात
Amroha, Amroha | Feb 22, 2024 UP बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा आज 22 फरवरी से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए अमरोहा में 79 केंद्र बनाए गए हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा डिप्टी कलेक्टर भगत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही पूरे जिले में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।