खलीलाबाद: जिले में क्राइम से निपटने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 11 स्थानों पर लगाए गए 40 सीसीटीवी कैमरे
अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रविवार को जनसहयोग से 11 स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस अभियान में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों, कॉलोनियों व प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगाकर एक कैमरा सड़क की ओर भी रखें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।