आरा: बाबू बाजार के समीप दुकान से गुड़ की जलेबी खरीदकर खाने से 35 से 40 लोग बीमार, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
Arrah, Bhojpur | Nov 6, 2024 आरा में 35 से 40 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार के समीप मिलने वाले गुड़ के जलेबी खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं। सदर अस्पताल में अफरा-तफरी के माहौल के बीच सभी पीड़ित लोगों का इलाज कराया जा रहा है।