मिर्ज़ापुर: उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने बरियाघाट पर अर्घ्य दिया, घर में सुख-समृद्धि, पुत्र प्राप्ति समेत अन्य मनोकामनाएं मांगी
बरियाघाट पर मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि, पुत्र प्राप्ति समेत अन्य मनोकामनाएं मांगी। छह बजे के बाद महिलाओं ने सूर्य को अर्घ दिया। गंगा घाट पर छठी मैया के गीत गूंजते रहे। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी भी कर्मचारियों के साथ घाट पर पहुंचे थे।