गोबिंदपुर राजनगर: सिजुलता में कलश यात्रा के साथ माँ श्यामा काली की पूजा अर्चना शुरू
राजनगर प्रखंड के नवोदय चौक सिजुलता में एम.जी.एस.सार्वजनिक श्यामा काली पूजा समिति द्वारा सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई,जिसके बाद मंदिर में माँ श्यामा काली की पूजा अर्चना की गई,जिसके बाद चंडी पाठ किया गया,इस मौके पर आस पास के सैकड़ों भक्त श्यामा काली मंदिर कालीबाड़ी नवोदय चौक सिजुलता पहुंचे, और माँ काली की पूजा अर्चना की।