आलमनगर प्रखंड के मुरौत में प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। इस बार यह मेला शनिवार को प्रारंभ हो गया और 6 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेला में आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई है। सैकड़ो की संख्या में झूले और मनिहारा सहित अन्य दुकानें सजी हुई है। लोगों की भारी भीड़ मेला देखने के लिए पहुंच रही है।