गोपालगंज: गोपालगंज में सारण प्रमंडल के आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर, योजनाओं की समीक्षा हुई, एसपी-डीएम रहे मौजूद
गोपालगंज समाहरणालय परिसर में सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार के आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर बुधवार को दोपहर 3 बजे दिया गया। इसके बाद समाहरणालय सभाकक्ष में उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने आयुक्त को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।