गोंडा: घाघरा नदी के तटीय इलाकों में ड्रोन से हो रही निगरानी, तरबगंज व करनैलगंज में 22 गांवों के 8988 लोग बाढ़ से प्रभावित
Gonda, Gonda | Aug 19, 2024 गोंडा के करनैलगंज व तरबगंज तहसील क्षेत्र के 22 गांव के 8988 लोग व 4619 पशु बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेमी.नीचे बह रहा है। सोमवार को घाघरा नदी में 225000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,जिससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बाढ़ खंड के अधिकारी ड्रोन कैमरे के माध्यम से नदी के तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे है।