गोंडा: प्रेमी की चुनरी से गला घोंटकर प्रेमिका ने की थी हत्या, शनिवार को तीतगांव करूवापारा के एक पोखरे में प्रेमी का मिला था शव
Gonda, Gonda | Aug 19, 2024 इटियाथोक पुलिस ने कलीमुद्दीन की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में उसकी प्रेमिका शरीफुननिशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्रेमिका की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ दुपट्टा, चुनरी और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। ASP पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि कलीमुद्दीन और आरोपी प्रेमिका शरीफुननिशा के बीच पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे।