मंझनपुर: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पश्चिम शरीरा के चिकित्साधिकारी के आवास में चोरी का प्रयास
डॉ. त्रिपाठी के अनुसार चिकित्सालय परिसर में ही आवास बना हुआ है। बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण वह इसमें नहीं रहते हैं। आवश्यक सुविधाओं के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि सरकारी आवास में कुछ सामान रखा हुआ है। उसी सामान की चोरी करने को अराजकतत्व लगातार आवास का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।