मुरादाबाद: मूंढापांडे क्षेत्र में महिला को घर में घुसकर अगवा करने की कोशिश करने वालों में दो आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए
मूंढापांडे क्षेत्र में महिला को अगवा करने आये 6 बदमाशों ने परिजनों के विरोध करने पर तीन लोगो को गोली मार दी थी। पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है,एक हेडकांस्टेबल भी मुठभेड़ में घायल हुआ है, दोनो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। महिला को अगवा करने योजना का मुख्य बदमाश व उसके बाकी साथी अभी फरार है।