मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात कार ने टक्कर मारकर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में काम करके घर लौट रहे व्यक्ति को रोड पार करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति ने बताया वह लोहे का काम करता है, वह काम करके वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है।