रामपुर: शनिवार को SDM और CO सिटी ने छठ पूजा व कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों के लिए कोसी नदी के घाटमपुर घाट का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Oct 25, 2025 शनिवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी नगर ने आगामी छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कोसी नदी के घाटमपुर घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।