गोरखपुर के गोला कस्बे में नववर्ष के पहले दिन सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को नववर्ष के पहले दिन आयोजित सरयू महोत्सव 2026 की शुरुआत श्रीठाकुरजी रसिक बिहारी जी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की शिवचर्चा के साथ हुई। सरयू तट पर स्थित पक्का घाट, रामजानकी घाट, शीतला घाट और गुप्ता घाट को फूलों एवं इलेक्ट्रॉनिक झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।