मेहगांव: भिंड ग्वालियर रोड गोहद चौराहा पर कार तथा बाइक की आमने-सामने हुई तेज भिडंत, एक बच्चा, एक महिला सहित 5 लोग घायल।
Mehgaon, Bhind | Jul 19, 2024 भिंड ग्वालियर रोड गोहद चौराहा पर कार तथा बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार संजीव पुत्र पूरन सिंह,संजीव पुत्र मानसिंह घायल हो गए।वहीं बाइक पर सवार नितेश पुत्र रामपाल,अंजू पत्नी रामपाल एवं रूद्रा पुत्र रामपाल निवासी चरेनी थाना पावई घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने गोहद अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्चा सहित 4 लोगों को ग्वालियर रैफर कर दिया है।