सासाराम: रोहतास में रोको-टोको अभियान के तहत 275 वाहनों की जांच में ₹87500 का वसूला गया जुर्माना
Sasaram, Rohtas | Feb 18, 2025 अपराधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रोहतास पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया। बीते 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 275 वाहनों की जांच की गई। मंगलवार को दोपरह क़रीब 12 बजे एसपी रोशन कुमार ने जानकारी दी कि जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹87500 का जुर्माना वसूला गया।