सुमेरपुर में हुए कथित 'लव जिहाद' के मामले को लेकर जिले में आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद ने मौदहा के उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो विहिप और बजरंग दल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।