लोनी: पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया, कब्जे से मोबाइल और बाइक बरामद हुई
Loni, Ghaziabad | Mar 25, 2024 एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को अशोक विहार कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम अरमान और मुजक्किर बताए हैं। दोनों चोर बाइक पर घूमते हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।