तुलसीपुर: थाना पचपेड़वा पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को बिशुनपुर टनटनवा ओवर ब्रिज के पास से किया गिरफ्तार
पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि भोला धोबी पुत्र धनई निवासी पुरानी बाजार मोहल्ला रामेश्वर लोहिया कस्बा पचपेड़वा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को विशुनपुर टनटनवा ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।