मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे में हुई लूट मामले में सीओ ने कहा, लगाए गए आरोप गलत हैं, आरोप लगाने वाले का लिया गया बयान
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कस्बे में गुरुवार को एक लूट की घटना कारित होने का आरोप लगाते हुए खबर मीडिया में प्रसारित हुई। जिस पर सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह स्वयं विवेचना कर रहे थे। वहीं सीओ द्वारा गहनता से जांच करने पर पूरा मामला सामने आ गया है। जिसमें यह सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसके साथ कोई लूट नहीं हुई है उसका बयान पुलिस ने ले लिया है।