द्वारका: कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरे, बीजेपी प्रत्याशी पर किया तंज, कहा- पैराशूट से उतरे
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश शर्मा बिंदापुर में पहुंचे और वहां पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बुजुर्गों ने पगड़ी बनाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इस अवसर पर उन्होंने मुकेश शर्मा से बातचीत की। यहां मुकाबला पार्टियों में नहीं, 3 उम्मीदवारों के बीच है।