आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना हसन बाजार थाना को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।