कलान: ग्राम कौही में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, हुई मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
ग्राम कौही निवासी रमेश कुमार पुत्र सरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके भतीजे देशआजाद पुत्र कृष्णपाल और चंद्रमुखी पत्नी कृष्णपाल ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों व डंडे से पीटा। जब उनकी पत्नी सावित्री देवी बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी मारा-पीटा गया।