कैराना: कैराना कोतवाली में अल्ट्रासाउंड सेंटर आवेदन में फर्जी डिग्री मिलने पर दर्ज कराया गया मुकदमा
पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अतुल बंसल ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दो दिसंबर 2025 को गांव कंडेला निवासी अमित कुमार ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में सेवा प्रदाता के रूप में अवतार सिंह मेहरा के नाम से डॉक्टरी डिग्री संलग्न की गई थी। जांच में डिग्री फर्जी पाई गई है।