बीरपुर: खरमौली हाईस्कूल की खुशबू ने 482 अंक लाकर राज्य के टॉप-10 में बनाई जगह
वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, खरमौली की छात्रा खुशबू कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर बिहार राज्य स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया है। खुशबू साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता उपेंद्र महतो खेती बाड़ी कर परिवार का सहयोग करती हैं। ।उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।