बहराइच: रोडवेज परिसर में बस में जहर खुरानी का शिकार हुआ यात्री, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ के कैसरबाग से बहराइच आ रही रोडवेज बस में एक यात्री जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर बस के चालक और परिचालक ने यात्री को बेहोश देखा। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर शिल्पी ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में आया था। इलाज जारी है।