ब्यौहारी: कलेक्टर ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण, खराब कंप्यूटर देख बीएमओ को लगाई फटकार
कलेक्टर तरुण भटनागर ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में आए मरीजों से चर्चा की तथा अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में खराब कंप्यूटर देखकर कलेक्टर ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को कड़ी फटकार लगाई है और जल्द से जल्द सुधरवाने के निर्देश जारी किए है। अस्पताल में भारी अवस्थाएं मिली है।