मथुरा: वृन्दावन में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर मुस्लिम समाज ने मातमी धुन के बीच ताजियों के साथ निकाला जुलूस
अकीदतमंदों ने ढोल नगाड़ों के मध्य हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए पटेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। लोगों ने जगह जगह ताजियों की जियारत कर अकीदतमंदों को तबर्रुक तकसीम कर सवाब हासिल किया। नगर भ्रमण कर जुलूस बंसी वाला कब्रिस्तान कर्बला समपन्न हुआ जहां गमगीन माहौल में ताजिए सुपर्दे खाक किए गए