पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना इलाके में बदमाश ने बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पटना सिटी के खाजेकलां थाना इलाके में सुबह-सुबह बदमाश ने एक बुजुर्ग के सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया है। पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना 4 अगस्त के सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर हुई है। पीड़ित ने खाजेकलां थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गयी है।