कानपुर: बिरहाना रोड से डेढ़ करोड़ का सोना लेकर फरार हुए इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बिरहाना रोड से दो सराफा कारोबारियों का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर रफूचक्कर हुए पश्चिम बंगाल, मैदनीपुर के सागरपुर निवासी सराफा कारीगर 10 हजार के इनामिया मानस हेत को फीलखाना पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने सोमवार 10:00बजे बताया कि, पूछताछ के दौरान उसने बताया आईपीएल के सट्टे में पूरा सोना हार गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।