सकलडीहा थाना के सकलडीहा समीप कमलापुर रोड में बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के राउतपुर निवासी 40 वर्षीय शशिकांत अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।